Apr 16, 2026

दसवीं की परीक्षा में लक्ष्मी ने बनाया स्थान, कालेज में चौथा स्थान, मिल रही शुभकामना

लखनऊ - राजधानी स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छात्रा लक्ष्मी सिंह ने अपनी मेहनत की बदौलत हाईस्कूल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। शुरू से ही पढ़ाई के प्रति जागरूक और समर्पित रही लक्ष्मी सिंह कर्नलगंज ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसेरिया निवासी अशोक सिंह की बेटी हैं। अपनी मेहनत की बदौलत हाईस्कूल की परीक्षा में लक्ष्मी सिंह ने 87.8 प्रतिशत अंक अर्जित कालेज में चौथा स्थान हासिल किया है। मन में कुछ करने की तमन्ना रखने वाली लक्ष्मी सिंह की गणना कॉलेज के होनहार छात्रों में है। लक्ष्मी सिंह की इस कामयाबी पर गुरुजनों,सगे संबंधियों, रिश्तेदारों तथा परिवारी जनों द्वारा शुभकामना मिल रही है।

No comments: