Apr 2, 2026

गन्ने के खेत में मिला लापता युवती का शव, भारी फोर्स मौके पर

गोण्डा - गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पूरा मामला कोतवाली देहात के सालपुर भीटी भदवल से जुड़ा है,जहां में गन्ने के खेत में  लापता युवती का शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

No comments: