Apr 18, 2026

मनरेगा कर्मियों का बकाया मानदेय: कलम बंद हड़ताल 16 से 25 अप्रैल तक, BDO कैसरगंज को पत्र

 मनरेगा कर्मियों का बकाया मानदेय: कलम बंद हड़ताल 16 से 25 अप्रैल तक, BDO कैसरगंज को पत्र

बहराइच। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मनरेगा कर्मी और रोजगार सेवक 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने खंड विकास अधिकारी (BDO) कैसरगंज को पत्र लिखकर बकाया मानदेय भुगतान न होने के कारण यह सूचना दी है।पत्र में कहा गया है कि पिछले कई महीनों से मनरेगा कर्मियों का मानदेय बकाया है, जिससे उन्हें बच्चों की स्कूल फीस और घर के खर्च चलाने में भारी परेशानी हो रही है। जब तक पूरा बकाया भुगतान नहीं हो जाता, तब तक सभी कर्मी हड़ताल पर डटे रहेंगे।ब्लॉक अध्यक्ष ने BDO से मामले में तत्काल उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।

No comments: