Mar 8, 2026

भखरौली कनपुरवा में महिला दिवस पखवाड़ा और होली मिलन समारोह

 भखरौली कनपुरवा में महिला दिवस पखवाड़ा और होली मिलन समारोह

कैसरगंज (भखरौली कनपुरवा): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी संघ और अपराजिता के संयुक्त तत्वावधान में भखरौली कनपुरवा गांव में महिला दिवस पखवाड़ा और होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। 8 मार्च को हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व किशोरियों ने भाग लिया।पिछले एक सप्ताह से चल रहे महिला दिवस पखवाड़े में विभिन्न बैठकों के जरिए महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता व समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। संस्था की सचिव किरण बैस ने कहा, "महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार व सशक्तिकरण का प्रतीक है। अपराजिता हर महिला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।"प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य सम्मेलन व विशाल रैली में इस बार होली के कारण कई महिलाएं मायके गईं। इसलिए इसे 11 मार्च को एसआर लॉन, कैसरगंज में आयोजित किया जाएगा, जहां पखवाड़े का समापन भी होगा। तब तक जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।होली मिलन में महिलाओं ने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं व एकता का संदेश दिया। नारी संघ व अपराजिता की कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए।


No comments: