मुरादाबाद - 15 साल पहले बहुचर्चित मैनाठेर कांड मामले में न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है, डीआईजी अशोक कुमार सिंह पर हमले के मामले में
न्यायालय ने 16 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वर्ष 2011 में मैनाठेर क्षेत्र में बवाल हुआ था,पुलिस चौकी तथा PAC वाहन जलाये गये थे , वहीं हमले में डीआईजी अशोक कुमार गम्भीर रूप से तरह घायल हो गए थे। मामले में एडीजे-द्वितीय कृष्ण कुमार की कोर्ट ने
मंजूर अहमद, मोहम्मद अली, हाशिम,मो. कमरूल, मो. मुजीफ, मो. युनुस,मो. रिजवान, अंबरिश, कासिम, मोबिन,मो. मुजीब, तहजीब आलम, जान ए आलम,
फिरोज, नाजिम, परवेज़ आलम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा के बाद सभी आरोपी जेल भेजे गए।
No comments:
Post a Comment