गोण्डा - दिनांक 21.06.2016 को वादी राम नयन पुत्र रामरंग नि0 दुफैड़िया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी 01. घप्पू व 02. अतुल पुत्रगण पारसनाथ 03. सतीश पुत्र केदारनाथ व 04. ललित पुत्र अयोध्या प्रसाद द्वारा वादी की भूमि में छप्पर रखने पर वादी व उसके भाई चन्द्रशेखर द्वारा मना किया गया तो विपक्षीगण द्वारा गाली गलौज करते हुए लाठी डण्डा से मारा पीटा तथा चन्द्रशेखर पर अवैध असलहे से गोली फायर कर दी जो चन्द्रशेखर के पास खड़ी बछिया को लग गई । वादी और उसका भाई जब भागकर घर में घुस गये तो विपक्षीगण द्वारा भी घर में घुसकर वादी रामनयन, चन्द्रशेखर, वादी की पत्नी, चन्द्रशेखर की पत्नी व घर के अन्य सदस्यों को बुरी तरह मारा पीटा जिससे उन्हे प्राणघातक चोटें आईं । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें को0 देहात पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । थाना स्थानीय पर तत्कालीन विवेचक उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा साक्ष्य संकलन व विवेचनात्मक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र दिनांक 17.09.2016 को न्यायालय प्रेषित किया गया।
दोषसिद्धि का विवरण-
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना को0 देहात में पंजीकृत जानलेवा हमला करने सम्बन्धी अपराध में क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय व अभियोजक ओम प्रकाश शुक्ल, थाना को0 देहात के पैरोकार आ0 राम अनुज व कोर्ट मोहर्रिर मु0आ0 शिवपाल सिंह के द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप ए0एस0जे0 तृतीय महोदय श्री राजेश कुमार3 द्वारा अभियुक्तगण 01. घप्पू व 02. अतुल पुत्रगण पारसनाथ 03. सतीश पुत्र केदारनाथ व 04. ललित पुत्र अयोध्या प्रसाद को दोषसिद्ध करते हुए 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व रूपये 37,000-37,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
अभियुक्तगण का नाम पता
01. घप्पू पुत्र पारसनाथ नि0 दुफैड़िया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा
02. अतुल पुत्र पारसनाथ नि0 दुफैड़िया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा
03. सतीश पुत्र केदारनाथ व नि0 दुफैड़िया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा
04. ललित पुत्र अयोध्या प्रसाद नि0 दुफैड़िया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा
अभियोग का विवरण
01. मु0अ0सं0- 230/2016, धारा 307/452/323/504/506/429/201 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment