Feb 9, 2026

सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ के शरीर पर जगह - जगह मिले चोट के निशान

बस्ती - परशुरामपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ के शव मिलने के बाद पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शरीर पर जगह-जगह मिले चोट के निशान ने अजय गौड़ की मौत को संदिग्ध बना दिया है। विगत 5 फरवरी को रहस्यमय तरीके से गायब हुए अजय गौड़ का शव आठ फरवरी को तिहुरा माझा सरयू नदी में बरामद किया गया, उनका शव देर रात में पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। 

No comments: