Feb 15, 2026

लखनऊ में अजय कुमार सिंह ‘राज’ को बड़ी जिम्मेदारी, बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष


लखनऊ - राजधानी लखनऊ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ‘राज’ को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के विधि प्रकोष्ठ, अवध प्रांत का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का ऐलान हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब, लखनऊ में आयोजित महासभा की बैठक में किया गया।

बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. कुंवर हरिवंश सिंह और उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर महासभा के पदाधिकारियों ने अजय कुमार सिंह ‘राज’ का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी नियुक्ति से महासभा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही संगठन आम लोगों की विधिक मदद को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ा सकेगा तथा समाज के उत्थान और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अजय कुमार सिंह ‘राज’ मूल रूप से सुलतानपुर जिले के कादीपुर तहसील अंतर्गत रामपुर खुर्द गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे परिवार सहित लखनऊ के चिनहट स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी में रह रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है।

No comments: