Feb 7, 2026

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,नौ बाइक बरामद, नंदनीनगर राष्ट्र कथा से भी चुराई थी बाइक,जानिए पूरा मामला



 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर राजा निषाद पुत्र दीनानाथ निषाद नि0 नये पुरिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा व विधि विरूद्ध किशोर को किशुनदासपुर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 09 अदद मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। 

जानिए पूरा मामला 

विगत 06 फरवरी 2026 की रात्रि थाना नवाबगंज के उ0नि0 विभव सिंह व उ0नि0 संजीव सिंह मय टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण शील होकर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि किशुनदासपुर क्रासिंग के पास चेकिंग के दौरान 02 वाहन चोरो राजा निषाद व विधि विरूद्ध किशोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने दिनांक 02.01.2026 को रामघाट रेलवे स्टेशन से चोरी की थी। गहन पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा और भी मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की गई तथा उनकी निशानदेही पर टिकरी जंगल के झाड़ियो से 08 अदद अन्य चोरी की मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त राजा निषाद तथा विधि विरुद्ध किशोर द्वारा बताया गया कि वह लोग सुनसान स्थानों, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते हैं। मौका पाकर लॉक तोड़कर या मास्टर चाबी से वाहन चोरी कर लेते हैं। चोरी के बाद तत्काल नंबर प्लेट निकाल देते हैं ताकि पहचान न हो सके। पकड़ी गयी मोटरसाइकिल के संबंध में उन्होने स्वीकार किया कि उसे दिनांक 02.01.2026 को रामघाट रेलवे स्टेशन, अयोध्या के पास से चोरी किया था। दोनों ने आगे बताया कि वे लोग चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को तुरंत नहीं बेचते थे, बल्कि पुलिस से बचने के लिए पहले उन्हें टिकरी जंगल जैसे सुनसान व सुरक्षित स्थानों पर छिपाकर रखते थे। जब 8-10 गाड़ियाँ इकट्ठा हो जाती थीं, तब किसी लोडर/छोटे ट्रक की व्यवस्था कर सीमावर्ती रास्तों से नेपाल ले जाकर कम दामों में बेच देते थे। इस तरीके से वे लोगों की पहचान से दूर रहकर जल्दी पैसा कमाना चाहते थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर टिकरी जंगल में छिपाकर रखी गयी 08 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गयीं। बरामदगी से स्पष्ट हुआ कि अभियुक्तगण एक संगठित तरीके से लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पूछताछ के दौरान विधि विरुद्ध किशोर ने यह भी स्वीकार किया कि दिनांक 04.01.2026 को नंदनी नगर में चल रहे राष्ट्र कथा महोत्सव के दौरान उसने एक स्पेलेंडर प्लस मोटरसाइकिल अकेले चोरी की थी। चूंकि उस चोरी में राजा शामिल नहीं था, इसलिए उसने वह मोटरसाइकिल अगले दिन विवेक पुत्र विजय निषाद निवासी नैपुरिया को ₹2200 में बेच दी थी। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. राजा निषाद पुत्र दीनानाथ निषाद नि0 नये पुरिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा। 
02. विधि विरूद्ध किशोर

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-34/26, धारा  317(2) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 09 अदद चोरी की मोटरसाईकिलें।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01.  उ0नि0 विभव सिंह।
02. उ0नि0 पंकज यादव।
03. उ0नि0 संजीव सिंह।
04. हे0का0 अभिषेक सिंह।
05. हे0का0 नीरज सिंह।
06. हे0का0 अनुज तिवारी।
07. हे0का0 आनन्द सिंह।
08. का0 अनुज तिवारी।
09. का0 अतुल सिंह।
10. का0 अशोक कुमार राय।
11. का0 कमलेश यादव।
12. का0 अखिलेश यादव।

No comments: