Feb 9, 2026

आंख का आपरेशन कराने गए मरीजों में दो की गई रोशनी, किसी के बनी मवाद, तो किसी को अन्य परेशानी

गोरखपुर - सिकरीगंज क्षेत्र में संचालित न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां मरीजों की आंखों में संक्रमण हो गया, किसी की आंख चली गई, तो किसी के आंख में मवाद आ गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक 11 मरीज मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने अस्पताल आए थे, आरोप है कि लापरवाही के चलते मरीजों को 
संक्रमण हुआ और आंख से मवाद सहित अन्य परेशानी होने होने लगी। ऐसी स्थिति में 5 मरीज दिल्ली, 5 लखनऊ तथा 1 मरीज को वाराणसी रेफर किया गया।
वहीं एक महिला और एक बुजुर्ग की आंख की रोशनी जाने की भी बात प्रकाश में आई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं 
  

No comments: