गोरखपुर - गोरखपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया गया है, अरुण निषाद को खेल मैदान में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह से सड़क को खाली कराया, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 2 नामजद सहित 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरा मामला चिलुआताल थानाक्षेत्र अंतर्गत तेनुहिया से जुड़ा है।
Feb 15, 2026
गोली मारकर युवक की हत्या, ग्रामीणों ने किया रोड जाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment