कानपुर - कानपुर के तुलसीपुर स्थित नई बस्ती में डबल मर्डर के बाद सुसाइड की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रिटायर्ड फौजी ने बीबी, बच्चे को मार कर खुद आत्महत्या कर लिया। क्षेत्र में डबल मर्डर और सुसाइड की घटना से सनसनी फैल गई, बताया जा रहा है कि पत्नी व बच्चे की हत्या कर फौजी पति ने ट्रेन से कटकर खुद भी आत्महत्या कर लिया है। घर से 2 किमी दूर रेलवे ट्रैक पर रिटायर्ड फौजी का शव बरामद हुआ,
जबकि पत्नी व बच्चे का शव घर पर ही मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच - पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण घरेलू कलह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
No comments:
Post a Comment