Feb 8, 2026

महिला सिपाही का अपहरण, हिस्ट्रीशीटर पर लगा आरोप

मेरठ - मेरठ में महिला सिपाही की किडनैपिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत महिला सिपाही को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं अपहरणकर्ता हिस्ट्रीशीटर अंकित फरार बताया जा रहा है, महिला सिपाही शादी के चंद घन्टों पहले लापता हो गई थी,
मामले में हिस्ट्रीशीटर पर अपहरण करने का आरोप लगा है,हिस्ट्रीशीटर और महिला सिपाही पूर्व से परिचित बताए जा रहे हैं, दोनों आपस में बातचीत करते थे। पुलिस ने महिला सिपाही को कोर्ट में पेश कर बयान कराने की प्रक्रिया में जुटी है, वहीं हिस्ट्रीशीटर अंकित की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं। मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है।

No comments: