बहराइच: फखरपुर पुलिस ने चोरी के 5 मामलों के आरोपी फखरपुर में गिरफ्तार, बरामदगी में मोटरसाइकिल-फैन शामिल
बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने चोरी के कई मामलों के दो फरार अभियुक्तों को चोरी का माल लैस धर दबोचा। एसपी बहराइच के निर्देश पर गठित टीम ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, एसपी के अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अपर एसपी नगर अशोक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजीव चौहान की टीम ने मु0अ0सं0 38/26 (धारा 305 BNS), 48/26 (धारा 331(4)/305 BNS), 53/26 (धारा 331(4)/305 BNS व बढ़ोत्तरी 317(2) BNS) तथा 57/26 (धारा 303(2)/317(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS) से जुड़े अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए सामान में एक मोटरसाइकिल, दो सिलेंडर, दो बैटरी, तीन सीलिंग फैन, एक इन्वर्टर, एक टूलू पंप और पांच बर्तन शामिल हैं।गिरफ्तार अभियुक्त:भूर्रे उर्फ नसीम नाऊ पुत्र अली शेर उर्फ कोयली, ग्राम जिहुरा मरौचा, डाक डोकरी, थाना बौंडी।कमलेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव, ग्राम चाइन टेढ़वा, डाक राजापुर खुर्द, थाना हुजूरपुर।गिरफ्तारी टीम: उ0नि0 रामदेव यादव, उ0नि0 श्याम सिंह यादव, उ0नि0 लक्ष्मण पाण्डेय, हे0का0 स्वतंत्र विक्रम सिंह, का0 अनिल यादव, का0 धनंजय कुमार, का0 प्रशांत यादव आदि।
No comments:
Post a Comment