Feb 7, 2026

50,000/- का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार, परसपुर का रहने वाला रितिक सिंह, हरियाणा से अरेस्ट





 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एस0टी0एफ0 लखनऊ की टीम द्वारा थाना परसपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 486/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 50,000/- रू0 के इनामिया गैंगस्टर रितिक सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र नंदपाल सिंह को पीके ब्रदर्स फैक्ट्री, 124 राजा बाला बाग, देवी भवन मंदिर के पीछे, थाना शहर जगाधरी, जनपद यमुनानगर (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 06.12.2025 को थानाध्यक्ष परसपुर के द्वारा क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान जनता से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त शनि पुत्र रामशंकर निवासी मरचौर अपने साथियों रिजवान, रितिक उर्फ बिल्लू, मलखान सिंह व योगेश के द्वारा संगठित गिरोह संचालित किया जा रहा है। उक्त गिरोह समाज में भय बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु नकबजनी व चोरी जैसे अपराध कारित करता है। उक्त गिरोह का 
कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त रितिक सिंह उर्फ बिल्लू गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा अभियुक्त रितिक सिंह उर्फ बिल्लू की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 50,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें दिनांक 06.02.2026 को एस0टी0एफ0 लखनऊ की टीम द्वारा 50,000/- रू0 के इनामिया शातिर गैंगस्टर रितिक सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र नंदपाल सिंह को पीके ब्रदर्स फैक्ट्री, 124 राजा बाला बाग, देवी भवन मंदिर के पीछे, थाना शहर जगाधरी, जनपद यमुनानगर (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. रितिक सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र नंदपाल सिंह, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी कालीसिंह पुरवा, मधईपुर खण्डेराय थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0स0-486/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता टीम
01. निरीक्षक ओमशंकर शुक्ला एसटीएफ लखनऊ
02. उ0नि0 प्रताप नारायण सिंह
03. हे0का0 दिलीप कुमार
04. हे0का0 कुलदीप सिंह
05. हे0का0 शिवभोला
06. हे0का0 गिरजाशंकर यादव


No comments: