बहराइच: थाना फखरपुर ने 5 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया
बहराइच, : पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर थाना फखरपुर की टीम ने शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए 5 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष संजीव चौहान के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की।गिरफ्तार अभियुक्त:प्रकाश (19 वर्ष), रामविनायक (48 वर्ष), प्रदीप यादव (21 वर्ष), दिलेराम (30 वर्ष), तिलकराम (32 वर्ष) - सभी निवासी टेड़वा मरौचा, थाना फखरपुर।गिरफ्तारी टीम: उ0नि0 सूर्यकान्त चौबे व का0 श्रीराम साहनी प्रमुख थे।
No comments:
Post a Comment