Nov 18, 2025

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर रचाने लगा दूसरी शादी

लखनऊ - कानपुर देहात एसपी से मिलने के लिए युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई। मामला अकबरपुर थानाक्षेत्र से जुड़ा है, जहां शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए सिपाही का गैर जमानती वारंट लेकर पीड़िता पुलिस ऑफिस पहुंच गई। आरोपी सिपाही के खिलाफ़ अकबरपुर थाने में मामला दर्ज है,कोर्ट ने सिपाही के खिलाफ NBW वारंट जारी कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस पर सिपाही को बचाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी आज दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है ।

No comments: