Sep 14, 2025

गेमिंग ऐप में फंसे हाफिज अली के भाई ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

गोण्डा - गेमिंग ऐप मामले में फंसे 25 हजार के इनामी हाफिज अली के भाई लियाकत ने उल्टे पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाते हुए आई जी से शिकायत की है । लियाकत ने कहा कि पुलिस ने मेरे भाई को जबरन फंसा रही है। उसने बताया कि वह नवाबगंज के दो गांव का मैं प्रधान प्रतिनिधि है,सरकार ने गांव के विकास के के लिए पैसा भेजा है, जिसे पुलिस गेमिंग ऐप का पैसा बता रही है। लियाकत ने कहा कि उसके पास दोनों बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट है,बैंक स्टेटमेंट में सरकार द्वारा 2 करोड़ 36 लाख भेजे गए हैं। हाफिज के एक भाई को कन्नौज पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है।

No comments: