Sep 30, 2025

मंझारा तोकली में भेड़िये ने बुजुर्ग दंपती को बनाया शिकार, इलाके में दहशत का माहौल

मंझारा तोकली में भेड़िये ने बुजुर्ग दंपती को बनाया शिकार, इलाके में दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम मंझारा तौकली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की रात्रि करीब 2:00 बजे यहाँ प्यारे पुरवा के छेदन में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मानकीय और उनके 75 वर्षीय पति खेत की रखवाली के लिए अपने बंगले पर लेटे हुए थे, तभी अचानक आदमखोर भेड़िए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बुजुर्गों के हाथ, पैर और सिर के ऊपरी हिस्से को भेड़िये ने नुकसान पहुंचाया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।.मंझारा तौकली के एडवोकेट राधेश्याम यादव ने बताया कि यह घटना बहुत ही निंदनीय और दर्दनाक है, जिसने पूरे क्षेत्र को सदमा पहुंचाया है। मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है, लेकिन ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि वन विभाग की टीम महज़ एक ही जगह पर पेट्रोलिंग करती है और पूरे गांव में गश्त नहीं करती, जिससे भेड़िए का आतंक बढ़ता जा रहा है। मौके पर निगरानी की कमी के कारण ग्रामीण बेहद परेशान और तनाव में हैं.इलाके में भेड़िए के आतंक का बढ़ता खतरा मंझारा तौकली, प्यारे पुरवा, रोहितपुरवा समेत कैसरगंज क्षेत्र में पिछले करीब 20 दिनों से आदमखोर भेड़िए के हमले जारी हैं। अब तक इस नरभक्षी भेड़िए के हमलों में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं। कुल 6 से अधिक लोग मारे गये और 20 से ज़्यादा घायल हुए हैं.प्रशासन की प्रतिक्रियावन विभाग ने रविवार को मंझारा तौकली के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान उक्त भेड़िए का शव बरामद किया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों से मिलने और घायलों को सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वन विभाग को भेड़िए को पकड़ने या यदि संभव न हो तो उसे गोली मार देने के आदेश दिए हैं.ग्रामीण अभी भी अन्य भेड़ियों के सक्रिय होने की आशंका जता रहे हैं और वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग की कई टीमें निगरानी और सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

No comments: