Sep 14, 2025

भरभरा कर ढहा पुराना मकान, कई लोग दबे, पुलिस प्रशासन मौके पर

गोण्डा - गोण्डा शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां जीर्ण शीर्ण मकान के ढहने से कई लोगों के दबने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और त्वरित गति से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राधा कुंड का है, जहां अचानक एक पुराने मकान की छत गिर गई, उसके मलबे में  कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस प्रशासन दबे लोगों को निकालने के प्रयास में जुटा हुआ है।

No comments: