Sep 26, 2025

बहराइच: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत दुर्गा पंडालों में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

 बहराइच: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत दुर्गा पंडालों में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बहराइच। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के अंतर्गत जनपद बहराइच में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर  पहुप सिंह के नेतृत्व में यह अभियान 25 सितम्बर की रात्रि को नगर क्षेत्र में विभिन्न दुर्गा पंडालों में आयोजित किया गया।क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी कोतवाली नगर और मिशन शक्ति टीम ने नगर के प्रमुख स्थानों—लोहिया, मीराखेल पुरा, गुदड़ी, पीपल तिराहा सहित भीड़-भाड़ वाले पंडालों का भ्रमण कर वहां उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों तथा शासन द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।थानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चलाए अभियाननगर क्षेत्र के साथ-साथ जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी यह अभियान विशेष रूप से दुर्गा पंडालों पर केंद्रित रहा।थाना कोतवाली देहात टीम द्वारा तिकोनीबाग क्षेत्र में,थाना रामगांव द्वारा ग्राम आधीपुर और दशरथपुर में,थाना मोतीपुर द्वारा ग्राम जोगनिया में,जबकि थाना नानपारा, मटेरा, हरदी, हुज़ूरपुर, खैरीघाट एवं रूपईडीहा पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया।महिलाओं के हित की योजनाओं पर दी गई जानकारीअभियान के दौरान महिला-पुरुष आमजन को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास जैसी योजनाओं के महत्व व लाभ की जानकारी दी गई।महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी गईमहिलाओं को बताया गया कि अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए वे विभिन्न कानूनों का सहारा ले सकती हैं। इनमें प्रमुख हैं—घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशोधित 1986)गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रइसके साथ ही सभी थानों पर नव-स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के उद्देश्य, उनके कार्य तथा महिलाओं को उपलब्ध होने वाली सेवाओं की भी जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे समाज की आधी आबादी की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने में सहयोग दें तथा महिलाओं-बालिकाओं से जुड़े विभिन्न अपराधों की स्थिति में तुरंत पुलिस व हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करें।


No comments: