गोण्डा - अपर कृषि निदेशक (तिलहन एवं दलहन), उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के तहत जिले में किसानों को राज्य सहायतित निशुल्क अलसी बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत लाभ देने की तैयारी की गई है। कृषि विभाग के अनुसार, किसानों को निशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल http://agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि आवेदकों की संख्या उपलब्ध मिनीकिट से अधिक होती है तो ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
चयनित किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से निशुल्क अलसी बीज मिनीकिट वितरित किया जाएगा। प्रत्येक किसान को केवल एक पैकेट ही उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक किसान 24 सितंबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कृषि विभाग ने जिले के इच्छुक किसानों से अपील की है कि वे समय पर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं और राज्य सहायतित निशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम में सहभागी बनें।
No comments:
Post a Comment