Jul 14, 2025

कर्नलगंज पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार




करनैलगंज/गोण्डा - वादी राघवेन्द्र पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम डैनियागंज मौजा दत्तनगर थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0कर्नलगंज पर सूचना दी गयी कि दिनांक 13.07.2025 को दोपहर में वह कर्नलगंज बाजार से अपने घर आ रहा था कि विपक्षीगण पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से सिर पर  लाठी से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज पर मु0अ0स0- 258/2025, धारा, 109(1), 115(2) बीएनएस बनाम गुरूचरण के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 14.07.2025 को नामजद आरोपी अभियुक्त 01. गुरूचरन पुत्र मुन्नालाल निवासी गड़रियनपुरवा मौजा सोनवार थाना को0कर्नलगंज, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर उनके निशादेही पर आलाजख्म 01 अदद लाठी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. गुरूचरन पुत्र मुन्नालाल निवासी गड़रियनपुरवा मौजा सोनवार थाना को0कर्नलगंज, जनपद गोण्डा।


No comments: