Jul 14, 2025

दूसरी बार सर्वसम्मति से उप सभापति बने प्रो.शेर बहादुर सिंह


गोण्डा - इंडियन रेडक्रास सोसायटी की एनुअल जनरल मीटिंग में प्रोफेसर शेर बहादुर सिंह को सर्वसम्मति से तीसरी बार उप संभावित चुना गया। उनके उपाध्यक्ष बनने पर शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं। कमेटी का नियमतः कार्यकाल 3 साल का होता है और कमेटी की सभापति मुख्य चिकित्सा अधिकारी हैं। तथा कोषाध्यक्ष पद का दायित्व अनिल कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया। वैसे तो इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी में 300आजीवन मेंबर बनाए जाते हैं, जिसमें 30 एक्जीक्यूटिव मेंबर चुने जाते हैं। उक्त सोसायटी का कार्यकाल 3 साल का होता है। प्रोफेसर शेर बहादुर सिंह के तीसरी बार रेड क्रॉस सोसायटी का उप सभापति और अनिल कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर के.बी.सिंह, बीरेंद्र बिक्रम सिंह,मनोज कुमार सिंह, सुरेश कुमार वर्मा,राजू खालिद खान, अन्नत बिक्रम सिंह,विपिन मौर्य,अभय सिंह पी.के.सिंह सहित अन्य कई शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

No comments: