Jun 4, 2025

सरकारी केबिल चुराने वाले छः चोर अरेस्ट,केबिल बरामद


 पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज  विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-181/25, धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 06 अभियुक्तों-01. राशिद पुत्र आशक अली, 02. इस्माइल पुत्र सलामत, 03. विजय पुत्र भगवानदीन, 04. मकदुम पुत्र खैरुद्दीन, 05. नाजिर पुत्र अब्दुल हसन, 06. अमन पुत्र मेंहदी हसन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 केवी का केबिल ड्रम व इंट्रा वी-20 वाहन बरामद किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 03.06़.2025 को वादी सुनील कुमार दूबे पुत्र स्व0 गंगाप्रसाद पाण्डेय नि0 सुभागपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि प्रार्थी एनसीसी का वेण्डर है जो ठेके पर विद्युत अनुरक्षण का कार्य कराता है। परसपुर ब्लॉक में कार्य हेतु एक स्टोर बलमत्थर बैंक के पास मेन रोड पर निरंकार दूबे के मकान में बनाया गया है। दिनांक 01.06.2025 को कार्य के पश्चात एक भारी 120 केबिल का ड्रम (ड्रम नंबर 5527) ट्राली पर छोड़ दिया गया था। दिनांक 02.06.2025 को रात लगभग 03ः28 बजे मकटुम नामक कर्मचारी द्वारा सूचना मिली कि केबिल ड्रम चोरी हो गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 04.06.2025 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 06 आरोपी अभियुक्तों-01. राशिद पुत्र आशक अली, 02. इस्माइल पुत्र सलामत, 03. विजय पुत्र भगवानदीन, 04. मकदुम पुत्र खैरुद्दीन, 05. नाजिर पुत्र अब्दुल हसन, 06. अमन पुत्र मेंहदी हसन को ग्राम बलमत्थर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया कि वे सभी लोग विद्युत विभाग में ठेके पर केबिल लगाने का कार्य करते हैं। दिनांक 01.06.2025 को पूर्व नियोजित तरीके से कार्यस्थल पर 120 केवी का नया केबिल ड्रम पहुंचने के पश्चात जानबूझकर कार्य नहीं किया गया और उसी रात उक्त केबिल ट्राली सहित स्टोर के पास खड़ा कर दिया गया। ठेकेदार एवं अन्य कर्मचारियों के चले जाने के बाद सभी अभियुक्तों ने मिलकर केबिल ड्रम को चोरी कर लिया और उसे गोण्डा ले जाकर गायत्रीपुरम निवासी अशोक व ऋषभ को सौंप दिया। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनके पुराने परिचित अशोक पुत्र सीताराम एवं ऋषभ पुत्र अशोक निवासी गायत्रीपुरम, थाना को0 नगर, जनपद गोण्डा के साथ पहले भी केबिल चोरी कर उसे बेचने की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगणों विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. राशिद पुत्र आशक अली उम्र करीब 38 वर्ष निवासी गोविन्दपुर खुर्द थाना मुंडा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
2. इस्माइल पुत्र सलामत उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मिलक भोजपुर आशा थाना मुंडा पाण्डेय जिला मुरादाबाद 
3. विजय पुत्र भगवानदीन उम्र करीब 36 वर्ष निवासी बरौला गांव थाना मोरावा जिला उन्नाव 
4. मकदुम पुत्र खैरुद्दीन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी गोविन्दपुर खुर्द थाना मुंडा पाण्डेय जिला मुरादाबाद 
5. नाजिर पुत्र अब्दुल हसन उम्र करीब 23 वर्ष निवासी गोविन्दपुर खुर्द थाना मुंडा पाण्डेय जिला मुरादाबाद
6. अमन पुत्र मेंहदी हसन उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सहसपुर थाना वेलारी जिला मुरादाबाद

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-181/25, धारा 303(2),317(2),317(4),238 बीएनएस थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
1. 120 केवी का केबिल टूटा ड्रम व पेंट का डब्बा व कपड़ा 
   2. इंट्रा वी-20 वाहन 

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 अमित कुमार गुप्ता।
02. उ0नि0 रविप्रकाश यादव।
03. उ0नि0 सौरभ वर्मा।
04. का0 राजेश यादव।
05. का0 निशान्त सिंह।

No comments: