एक करनैलगंज तो दूसरा नवाबगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला है आरोपी
नकली करेंसी, करेंसी छापने के उपकरण, सांचे , प्रिंटर व कंप्यूटर बरामद
एसपी द्वारा पुलिस टीम को दिया गया पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार
गोण्डा - जिले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली करेंसी छापने वालों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा नकली करेंसी बनाने वाले गिरोह के 02 सदस्यों-01. अर्जुन गोस्वामी पुत्र मनोहर निवासी ग्राम कम्हरौरा, थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा, 02. विश्वनाथ सिंह पुत्र भगवती सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर मांझा, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से नकली करेंसी व करेंसी बनाने के उपकरण बरामद किया गया।
जानिए पूरा मामला
विगत दिनांक 23 मई 2025 को थाना नवाबगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग द्वारा कस्बा नवाबगंज के बढ़ईपुरवा मोहल्ला के एक किराए के मकान में नकली भारतीय करेंसी का निर्माण किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर अभियुक्त अर्जुन गोस्वामी पुत्र मनोहर गोस्वामी निवासी ग्राम कमरौरा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को नकली नोट बनाते समय गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अर्जुन गोस्वामी ने बताया कि नकली करेंसी निर्माण में उसका सहयोग विश्वनाथ सिंह पुत्र भगवती सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर मांझा थाना नवाबगंज करता है, तथा अयोध्या में भी एक स्थान पर नकली नोट बनाने की फैक्ट्री है। अर्जुन गोस्वामी की निशानदेही पर पुलिस टीम रामहाल्ट स्टेशन, अयोध्या स्थित एक निर्माणाधीन मकान में पहुँचकर अभियुक्त विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्तों के कब्जे और कमरों से नकली करेंसी, करेंसी छापने की मशीनें, सांचे, कागज, प्रिंटर, रसायन, यूएसबी, कंप्यूटर उपकरण, हरे व सफेद रंग की नोट की तार बनाने की पन्नी, थिनर, डीकोटिंग पाउडर, हेयर ड्रायर, और अन्य निर्माण सामग्री बड़ी मात्रा में बरामद की गई। बरामद नकली नोटों में रुपया 100 के कुल 32 नकली नोट, रुपया 3200 मूल्य) एवं 40 पृष्ठों पर ₹100, रुपया 200 व रुपया 500 के नोटों की छपाई शामिल है। इसके अतिरिक्त, 31 सादा पृष्ठों पर नकली हॉलमार्क सहित आरबीआई जैसी छपाई, तथा 2 पृष्ठों पर महात्मा गांधी की तस्वीर व 200 व 500 अंकित नोट की छपाई भी मिली। पूछताछ में अभियुक्तों ने नकली करेंसी निर्माण की बात स्वीकार की है यह अभियुक्तगण पूर्व में भी ऐसे अपराधों में लिप्त रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 168/2025, धारा 178,179, 180,181,182,318(4), 338,341(1) भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया है। थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय ए0एस0जे0-03 लखनऊ के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के पूछताछ में खुली सच्चाई
पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों से ज्ञात हुआ कि यह लोग काफी सालो से नकली भारतीय करेंसी बनाने का कार्य कर रहे है। प्रारंभ में उन्होंने इंटरनेट और यूट्यूब के माध्यम से नकली नोट बनाने की विधियाँ सीखी बाद में लैपटॉप, प्रिंटर और नोट में प्रयुक्त चमकीली पन्नी तथा पेंट ऑनलाइन और स्थानीय बाजारों से एकत्र किए तत्पश्चात बनाये गए नकली नोटो का आम जनता को असली नकली की पहचान किए बिना ग्रामीण क्षेत्रों के कम पढ़े-लिखे दुकानदारों और फुटकर विक्रेताओं से से बदल देते थे। अभियुक्त अर्जुन इस गिरोह का सरगना है जिसका मुख्य सहयोगी विश्वनाथ सिंह है, जो न केवल नकली नोटों के निर्माण में तकनीकी सहायता देता है बल्कि नकली नोटों की आपूर्ति, वितरण एवं सौदे में भी भागीदार है।
पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने यह वस्तुएं की बरामद
01. 32 नोट 100 रूपये के नकली भारतीय करेन्सी (कुल 3200 रूपये)
02. नकली करेन्सी बनाने के उपकरण 01 अदद लैपटाप
03. 02 अदद प्रिन्टर
04. 01 अदद यू0एस0बी0 पोर्ट कनेक्टर,
05. 01 अदद वायर्ड की बोर्ड
06. 01 अदद वायर्ड माऊस
07. 04 अदद सांचे
08. 01 अदद सांचा दबाने की मशीन
09. 03 अदद छोटी बडी हरे व सफेद रंग की नोटो की तार बनाने की पन्नी
10. 01 अदद सांचे पर चलने वाला वाइपर
11. 04 पुडिया सांचा धुलने के उपयोग मे आने वाला डीकोटिंग पाऊडर
12. 02 शीशी मे थिनर
13. 01 प्लास्टिक के डिब्बे मे सफेद रंग का पेन्ट
14. 01 अदद हेवल्स कम्पनी का हेयर ड्रायर (नोट सुखाने के लिए)
15. 01 अदद नोट काटने की मशीन
16. 01 प्लास्टिक में टिशुनुमा पेपर
17. 40 अदद पेज पर 100 रूपये 200 रूपये नोट व 500 रूपये की नोट एक तरफ छपा हुआ
18. 31 अदद सादा पेज हरे रंग का तार जिसपर अंग्रेजी में आर0बी0आई0 का हलमार्क बना
19. 02 अदद पेज रेखांकित महात्मा गांधी जी की तस्वीर छपी व बगल में 200 व 500 अंकित
जानिए अभियुक्त अर्जुन गोस्वामी पुत्र मनोहर का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0 34/19 धारा 489बी,489सी भादवि थाना खोंडा जिला ट्रांस हिण्डन (कमिश्नरेट गाजियाबाद)
02. मु0अ0सं0-869/21 धारा 34, 489-ए, 489-बी, 489-सी, 489-डी भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-215/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गिहोबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-63/2017 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
जानिए विश्वनाथ सिंह पुत्र भगवती सिंह आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0-869/21 धारा 34, 489-ए, 489-बी, 489-सी, 489-डी भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-215/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गिहोबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
जानिए गिरफ्तार कर्ता टीम के सदस्यों का नाम
01. अभय सिंह थानाध्यक्ष नवाबगंज
02. उ0नि0 उत्कर्ष कुमार पाण्डेय।
03. उ0नि0 विभव सिंह।
04. हे0का0 सुनील यादव।
05. हे0का0 रोशन सिंह।
06. का0 रामअवतार यादव।
07. का0 अरविन्द यादव।
08. का0 सुरेन्द्र कुमार।
09. का0 अभिषेक यादव।
10. कां0 विनय राय।
11. म0कां0 अर्चना सिंह।
12. म0कां0 नीलू सिंह।
No comments:
Post a Comment