पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-102/25, धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तो 01. शेषनारायण मिश्रा, 02. ओमप्रकाश मिश्रा को करुआपारा पेट्रोलपंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 11.05.2025 को वादी श्री पृथ्वीनाथ तिवारी पुत्र श्री रामप्रसाद तिवारी, निवासी ग्राम चमैनिया, थाना इटियाथोक द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि रात्रि लगभग 01:00 बजे उनके बड़े भाई श्री चन्द्रशेखर तिवारी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, घर से निकलकर ग्राम अमराडीहा स्थित श्री कृष्ण मोहन मिश्रा पुत्र श्री अयोध्या प्रसाद मिश्रा के घर चले गए। इस पर आक्रोशित होकर विपक्षीगण द्वारा चन्द्रशेखर तिवारी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 12.05.2025 को थाना इटियाथोक की टीम द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 22.05.2025 को थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा वांछित 02 अभियुक्तो 01. शेषनारायण मिश्रा, 02. ओमप्रकाश मिश्रा को करुआपारा पेट्रोलपंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. शेषनारायण मिश्रा पुत्र अयोध्या प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम अमरीहा शाहपुर गनवारिया थाना इटियाथोक जनपद गोंडा ।
2. ओमप्रकाश मिश्रा फुट अयोध्या प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम अमरीहा शाहपुर गनवारिया थाना इटियाथोक जनपद गोंडा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-102/25, धारा 105 बीएनएस थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 शशांक मौर्य।
02. हे0का0 वीरेन्द्र कुमार मौर्य।
03. हे0का0 राघवेन्द्र प्रताप शाही।
No comments:
Post a Comment