गोण्डा - पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, आरोपी के पास से पुलिस ने नकदी भी बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया घुसपैठिया शातिर चोर बताया जा रहा है, आरोपी ने बीते दिनों आवास विकास में एक घर से गहने चुराए थे तथा उसे नेपाल ले जाकर बेचा था। चोरी में कामयाब होने के बाद दोबारा गोण्डा में दूसरी वारदात में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया । पकड़ा गया आरोपी डालिम बांग्लादेश का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी डालिम के पास से 20000 कैश भी बरामद किया है।

No comments:
Post a Comment