बहराइच - जिले के कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मानिकपुर निवासी अनंत विक्रम सिंह को अखिल भारत हिन्दू महासभा का जनपद बहराइच को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अनंत विक्रम सिंह की कार्य क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी द्वारा मनोनयन पत्र प्रदत्त किया गया है। इस दौरान अनंत विक्रम सिंह हिंदू महासभा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने, 45 सदस्यी कार्यकारिणी का गठन करने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में अहम योगदान का निर्देश दिया गया है। अनंत विक्रम सिंह के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मनोज कुमार सिंह,सुरेश कुमार वर्मा,विपिन मौर्य, रवि सिंह, अजय कुमार सिंह,अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।
No comments:
Post a Comment