Dec 26, 2023

जहरखुरानी व चोरी की घटना को अंजाम देने वाली दुलहन व उसके गैंग का खुलासा,जानिए पूरा मामला

 

गोंडा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-427/23, धारा 328/379 भादवि से सम्बन्धित घटना में संलिप्त अभियुक्तों- 01. जोखू उर्फ पवन, 02. करोड़ी उर्फ सुनील, 03. गुड़िया उर्फ सोनम व 04. शिवानी उर्फ गोमती (दुल्हन) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 जोड़ी पायल, 06 अदद बिछुआ सफेद धातु, 01 अदद लहंगा, 02 अदद साड़ी, 02 अदद कान की बाली (पीली धातु), चूड़ी केश (21 चूड़ी व 08 कड़े कांच के), 01 अदद मोबाइल फोन व अल्प्राजोलम की 375 नशीली गोलियां बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी बृजभूषण पाण्डेय पुत्र जयसिंह नारायण पाण्डेय निवासी पाण्डेयपुरवा बैदौरा बाजार थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी शादी जोखू पुत्र शोभाराम नाई निवासी पृथ्वीनाथ थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ने जनपद लखीमपुर खीरी की रहने वाली शिवानी नाम की एक लड़की के साथ दिनांक 17.12.2023 को पृथ्वीनाथ मंदिर पर करायी थी। दिनांक 21.12.2023 को शादी के उपलक्ष्य में घर पर खाने का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें जोखू (मध्यस्थ) व शिवानी (दुल्हन) के परिजन करोड़ी(शिवानी का भाई), गुड़िया(शिवानी की दोस्त) व छोटू(गुड़िया का पति) भी आये थे। कार्यक्रम के उपरांत करोड़ी, छोटू व जोखू चले गए थे तथा गुड़िया यही पर रूक गयी थी। दिनांक 22.12.2023 की रात्रि शिवानी द्वारा मेरे परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया था तथा अपने परिजनों के साथ मिलकर शादी का सामान, साड़ी, लहंगा, पायल, बाली, बाला, अंगूठी व मोबाइल आदि चोरी करके भाग गयी थी। वादी की तहरीर पर थाना खरगूपुर में मु0अ0सं0- 427/2023, धारा 328,379 भादवि बनाम 01. जोखू, 02. शिवानी 03. गुड़िया 04. करोड़ी व 5. छोटू के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में कुल 03 टीमों का गठन किया गया था। 

पुलिस की कार्यवाही

वादी द्वारा थाना खरगूपुर में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-427/2023 धारा 328/379 भादवि बनाम 05 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशानुसार गठित 03 टीमों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास के लोगो से वार्ता की गयी। पुलिम टीमों की अथक मेहनत एवं प्रयासों उपरांत आज दिनांक 25.12.2023 को ग्राम मिश्रौलिया स्थित किन्नूर नहर के पास से 04 अभियुक्तों- 01. जोखू उर्फ पवन, 02. करोड़ी उर्फ सुनील 03. गुडिया उर्फ सोनम 04. शिवानी उर्फ गोमती देवी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से 01 जोड़ी पायल, 06 अदद बिछुआ सफेद धातु, 01 अदद लहंगा, 02 अदद साड़ी, 02 अदद कान की बाली (पीली धातु), चूड़ी केश, 01 अदद मोबाइल व जोखू के कब्जे से 375 अल्प्राजोलम की नशीली गोलिया बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पूछताछ का विवरण

अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए भोली-भाली जनता के साथ तरह-तरह के तरीके अपनाकर जहरखुरानी की घटनाओ को अंजाम दिया करते है। अभियुक्त जोखू उर्फ पवन के विरूद्ध थाना खरगूपुर में पूर्व में भी कई अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. जोखू उर्फ पवन पुत्र शोभाराम निवासी पृथ्वीनाथ थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

02. करोड़ी उर्फ सुनील पुत्र जयसिंह निवासी कारीपोखर थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी।

03. गुडिया उर्फ सोनम पत्नी छोटू उर्फ मोहित निवासिनी पिपरिया थाना कोतवाली नगर जनपद लखीमपुर खीरी।

04. शिवानी उर्फ गोमती देवी पत्नी करोड़ी उर्फ सुनील निवासी कारीपोखर थाना खीरी, लखीमपुर खीरी।

बरामदगी

01. 01 जोड़ी पायल

02. 06 अदद बिछुआ सफेद धातु

03. 01 अदद लहंगा

04. 02 अदद साड़ी

05. 01 अदद ब्लाऊज का कपड़ा

07. 01 अदद चुनरी

08. 02 अदद कान की बाली पीली धातु

09. चुड़ी केश 

10. 01 अदद मोबाइल

11. अल्प्राजोलम की 375 टेबलेट।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0 427/2023 धारा 328, 379, 411, 419, 420 भादवि व 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

अभियुक्त जोखू उर्फ पवन का आपराधिक इतिहास

01. मु0अ0सं0-146/2005, धारा 147,148,323,436, 427,504,506 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

02. मु0अ0सं0-602/2014, धारा 4/25 आर्म्स ऐक्ट थाना जीआरपी जनपद गोण्डा।

03. मु0अ0सं0-76/2018, धारा 457,380,411 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

04. मु0अ0सं0-37/2016, धारा 60 आबकारी अधि0 थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

05. मु0अ0सं0-58/2020, धारा 365,328,302 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

06. मु0अ0सं0-37/2022, धारा 3 यू0पी0 गैंगेस्टर अधि0 थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह थाना खरगूपुर।

02 हे0का0 राकेश कुमार मौर्या

03. हे0का0 राम बहादुर यादव

04. का0 श्याम प्रकाश यादव

05. का0 पंकज प्रेमी

06. म0का0 दीपिका सिंह

07. म0का0 हिमांशी अवस्थी



No comments: