लखनऊ - भारत सरकार खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय कुश्ती संघ को रद्द करते हुए नव निर्वाचित संजय सिंह उर्फ बबलू द्वारा लिये गये सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय द्वारा अगले आदेश तक किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है ।WFI को लेकर दिये गये निर्देश में कहा गया है कि ऐसा लगता है मानो पुराने पदाधिकारी ही सभी फैसले ले रहे हैं,
वहीं खेल मंत्रालय के एक्शन पर बजरंग पूनिया ने कहा कि मुझे अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर ये फैसला लिया गया है,तो बिलकुल ठीक लिया गया है,जो हमारी बहन बेटियों के साथ हो रहा है, ऐसे लोगों का सभी फेडरेशन से सफाया होना चाहिए।
No comments:
Post a Comment