लखनऊ - समाजवादी पार्टी के बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की मौत सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। लखनऊ के लोहिया पार्क के पास सुबह घूमने - टहलने के पश्चात वह स्कूटी से लौट रहे थे,तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकताओं में शोक की लहर दौड़ गई। फेफना विधानसभा के बिसुकिया निवासी राजमंगल यादव का शहर से सटे पहाड़ीपुर स्थित सावित्री नगर में आवास है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं उनके परिजन इससे अनजान रहे। राजमंगल यादव मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे चुके हैं। वह जिला पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2006 से लेकर 2011 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे थे। वह मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे चुके हैं।

No comments:
Post a Comment