Dec 24, 2023

खेल मंत्रालय के फैसले पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

 



लखनऊ - खेल मंत्रालय के फैसले के बाद बृज भूषण सिंह का बयान आया जिसमें उन्होंने कहा कि वह कुश्ती संघ से सन्यास ले चुके हैं। बता दें कि खेल मंत्रालय ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए नवनिर्वाचित रेसिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया। मामले में मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि नवनिर्वाचित संघ ने बिना उचित प्रकिया का पालन किए अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की जल्दबाजी में घोषणा कर दी। इसके साथ ही खेल मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है रि नई संस्था पूरी तरह से पूर्व पदाधिकारियों के नियंत्रण में काम कर रही थी, जो राष्ट्रीय खेल संहिता के खिलाफ है।




बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान


खेल मंत्रालय के निर्णय पर भाजपा सांसद व डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में बृजभूषण सिंह ने कहा कि वह कुश्ती से संन्यास ले चुके हैं। वह कुश्ती से नाता तोड़ चुके हैं। संजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनके रिश्तेदार नहीं हैं। आगे बृजभूषण सिंह ने कहा कि वह खेल का वातावरण शुरू करना चाहते थे। कोर्ट के आदेश पर चुनाव हुये थे। समय खराब न हो, इसलिये चुनाव कराये गये। पूर्व अध्यक्ष के कारण वह बैठक में शामिल हुए। बीते 12 वर्ष तक कुश्ती के लिये काम किया। मेरा कार्य का मूल्यांकन आने वाला समय करेगा।

No comments: