Dec 25, 2023

दो बाइक चोर गिरफ्तार

 


गोण्डा–पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0- 556/23, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 मोटरसाईकिल चोरों-01.सुनील कुमार पुत्र देवीदीन, 02. खलीउल्ला पुत्र फारूख अली को अहिरौलिया मोड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद हीरो एच0एफ0 डिलक्स मोटरसाईकिल बरामद किया गया।  

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी सहजराम पुत्र अगनू नि0 देवरिया अलावल थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक में लिखित तहरीर दी गयी थी कि दिनांक 28.11.2023 को प्रार्थी अपने रिश्तेदारी ग्राम नवसहरा थाना इटियाथोक में बरही संस्कार में गया था और वही से उनकी हीरो एच0एफ0 डिलक्स मोटरसाईकिल चोरी हो गयी है। वादी की तहरीर पर थाना इटियाथोक पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना उ0नि0 शशिभूषण सिंह को सुपुर्द की गयी। आज दिनांक 25.12.2023 को0 थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत के उपरांत अहिरौलिया मोड़ से उक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद हीरो एच0एफ0 डिलक्स मोटरसाईकिल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा ग्राम नवसहरा से मोटरसाईकिल चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. सुनील कुमार पुत्र देवीदीन नि0 रूद्रगढ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

02. खलीउल्ला पुत्र फारूख अली नि0 रूद्रगढ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान

अहिरौलिया मोड़ तिराहा थाना इटियाथोक।

अनावरित अभियोग

01. 556/23, धारा 379,411 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

बरामदगी

01. 01 अदद हीरो एच0एफ0 डिलक्स मोटरसाईकिल नं0-यू0पी0 43ए0ई0 4039

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 शशिभूषण सिंह थाना इटियाथोक।

02. हे0का0 धनंजय यादव।

03. का0 श्रवण मिश्रा।

04. का0 दीपक कुमार।


No comments: