Oct 19, 2023

आइए जानते है,आखिर क्या है वोटर चेतना अभियान?

आइए जानते है,आखिर क्या है वोटर चेतना अभियान?

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वोटर चेतना अभियान के तहत बैठक शक्ति केंद्र संयोजक ,बूथ अध्यक्ष व मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे मतदाता सूची का सत्यापन,नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने को लेकर चर्चा की गई।  बतौर मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पार कर चुके वोटरों का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रह जाये तथा युवा व महिला मतदाताओं पर विशेष रूप से कार्य करना है। इसके लिए युवा मोर्चा महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी रणनीति सुनिश्चित करनी है। 
      इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ0 एसपी सिंह,परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह,मनमोहन सिंह,प्रदीप तिवारी,पवन सिंह,राजीव शुक्ला,राम सिंह,बृजेश सिंह,शिव प्रसाद सिंह,दरोगा गोस्वामी,राहुल सिंह,प्रदीप सिंह,रमेश पाण्डेय,अवशेष गुप्ता,राहुल सिंह,पुरुषोत्तम ओझा सहित सभी शक्तिकेन्द्र प्रभारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: