Breaking







Sep 16, 2023

दहेज हत्या के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-105/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुनीम वर्मा व अभियुक्ता- पंगुला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्तगण द्वारा वादिनी की बहन को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता-
01. मुनीम वर्मा पुत्र मोहन वर्मा  निवासी ग्राम रामनगर, झिन्ना मोहनपुरवा थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा।
02. पंगुला देवी पत्नी मुनीम वर्मा निवासी ग्राम रामनगर छिन्ना मोहनपुरवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-105/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 दिवाकर मिश्रा मय टीम थाना खरगूपुर, गोण्डा

No comments: