आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के समस्त सरकारी कार्यालय एव विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरानमहाकवि तुलसीदास महाविद्यालय,तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज,बेनीमाधव जंगबहादुर इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम, ब्लॉक मुख्यालय,थाना,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व नगर पंचायत कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालय ने सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। वहीं नगर परसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम मे नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने पहुंचकर ध्वजारोहण किया।तदुपरान्त विद्यालय के नौनिहालों ने स्वागत गीत सरस्वती वंदना, भाषण,लोकगीत सहित अन्य कलाओं का प्रदर्शन किया। विद्यालय का प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बाल कलाकारों का हौशला बढ़ाते हुए पुरुस्कृत भी किया। वहीं थाने में नवागत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के द्वारा ध्वजारोहण करने के उपरांतराष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया। ततपश्चात थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित समस्त उपनिरीक्षक महिला पुरूष आरक्षी को देशहित को लेकर शपथ दिलाई गई।
No comments:
Post a Comment