Aug 15, 2023

प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में चेयरमैन व प्रधानाध्यापक ने किया पौधरोपित

प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में चेयरमैन व प्रधानाध्यापक ने किया पौधरोपित

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। शिक्षा क्षेत्र परसपुर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में आजादी अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन वासुदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया। तदुपरांत मां सरस्वती व अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये उन्हें याद किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा ने अंग्रेजों की गुलामी से भारत को आजाद कराने वाले शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये बताया कि देश की आजादी के लिए सरदार भगतसिंह, राजेन्द्र लाहिड़ी, चन्द्रशेखर आजाद,रामप्रसाद बिस्मिल, राजगुरु,अब्दुल हमीद की शहादत को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के तहत विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक एवं चेयरमैन ने संयुक्त रूप से पौधरोपित किया।इस दौरान नगर चेयरमैन वासुदेव सिंह ने उपस्थित लोंगो से अपील करते हुये कहा कि सिर्फ पौध लगाना ही बहादुरी नही है उसकी देखरेख करना भी हमारा परम् कर्तव्य है।जिस प्रकार अबोध बालक का सभी लोग ध्यान रखते है ठीक उसी प्रकार अपने द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल जरूरी है। बृक्ष धरती की अनमोल धरोहर है, श्रंगार है,बृक्षों से हम सबको शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती है।अतैव सभी लोग संकल्प लें कि कम से कम दो दो पौधरोपित करेंगे साथ ही साथ अपने परिवार की तरह से उसका देखभाल भी करेंगे।
     इस अवसर पर सभासद कुसुम सोनी,पूर्व सभासद जगदीश सोनी,शिक्षिका कीर्ति सिंह, शिवकिशोर पाण्डेय,रसोईया एवं आंगनबाडी कार्यकत्री एवं सहायिका तथा अभिभावकगण मौजूद रहे।

No comments: