Aug 16, 2023

मां वाराही बैनर तले एकत्रित हुई विशिष्ट हस्तियां,अंतरराष्ट्रीय स्तर सहित कई प्रतिभाओं को मिला सम्मान




करनैलगंज/गोण्डा  - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में समाज ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर देश का गौरव बढ़ाने वाली कई महान हस्तियां मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश सिंह ने व संचालन याकूब सिद्दीकी ने किया। 15 अगस्त को स्थानीय ब्लाक सभागार में मां वाराही बैनर तले सुभाष सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणजीत सिंह आईजी होमगार्ड उत्तर प्रदेश रहे।


अपने संबोधन में उन्होंने देश के शहीदों को नमन करते हुए 15 अगस्त को मां बाराही बैनर की स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर मां बाराही बैनर के कार्यों की भूरि - भूरि प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं,उन्होंने कहा जिस तरह यह मां वाराही टीम समाज के गरीब,पीड़ित, शोषित ,वंचित और समाज के अंतिम छोर पर खड़े कमजोर लोगों की आवाज बन रहा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ गरीब पीड़ित शोषित वर्ग की आवाज उठाकर लोगों को न्याय दिला रहा है,यह अपने आप में आजादी आन्दोलन से कम नहीं। वहीं वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर विभोर महेंद्र ने मां वाराही बैनर के कर्मयोगियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मां वाराही न्यूज एक दिन इस देश में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सुश्री वर्तिका सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा की महिलाओं के साथ लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है असल में आजादी उसी दिन मानी जाएगी जिस दिन महिलाओं के साथ अपराध बंद हो जाएगा। कार्यक्रम में

उग्रसेन सिंह,डॉ श्याम बहादुर सिंह,डॉ आर बी सिंह,राजमणि तिवारी, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह, पी के सिंह, नेहा सिंह सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे। सभी गणमान्यों ने मां वाराही बैनर के कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मां बाराही बैनर के संस्थापक सुभाष सिंह ने कार्यक्रम में आए अतिथियों श्री रंजीत सिंह, डॉ विभोर महेंद्र, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ,सुश्री वर्तिका सिंह, राजमणि तिवारी , उग्रसेन सिंह,राहुल सिंह प्रधान, पीके सिंह ,डॉक्टर पंकज सिंह, डॉ अनामिका, डॉ श्याम बहादुर सिंह,डॉ राम प्रकाश सिंह, डॉ आर बी सिंह,जयप्रकाश उर्फ कन्नू भैया पूर्व प्रधान, डॉक्टर आई पी सिंह ,भानु प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह, डॉक्टर फरीद, राहुल सिंह पत्रकार को मां वाराही सम्मान से सम्मानित किया गया।

No comments: