Aug 17, 2023

करनैलगंज : शिवलिंग की स्थापना से पहले निकाली गई शोभायात्रा

 

करनैलगंज/ गोण्डा - भूत भावन ,मन सावन भगवान भोलेनाथ के पावन शिवलिंग की स्थापना से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका भोलेनाथ भक्तों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। गुरुवार को ग्रामसभा पैरौरी चिंतापाण्डेय पुरवा स्थित रामअचल पाण्डेय के घर से शिवलिंग स्थापना हेतु एक विशाल शोभा यात्रा पैरौरी गांव से चलकर के कटरा घाट मां सरयू पहुंची। गाजे बाजे के साथ पूरे भक्तिमय वातावरण में पैरौरी से निकली शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शिव भक्तों द्वारा शिवलिंग की स्थापना के पहले शिवालय में पूजा पाठ किया गया। इस दौरान शोभायात्रा में राम अचल पाण्डेय (सपरिवार) अमित पाण्डेय, लल्लू सिंह,शशांक, डॉक्टर अवधेश गोस्वामी, राजीव गोस्वामी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

No comments: