Aug 16, 2023

करनैलगंज : तीन बच्चों की जान लेने वाला अभियुक्त अकबाल गिरफ्तार

 


 करनैलगंज/ गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर डेहरास मार्ग पर बेलवा चौराहे के पास से लापरवाही पूर्वक कार चलाकर दुर्घटना करने के वांछित अभियुक्त अकबाल पुत्र हामिद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 18.10.2022 को करनैलगंज से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर लापरवाही पूर्वक कार चलाकर दुर्घटना की थी। जिससे स्कूल जा रहे 03 बच्चों की मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी रामसागर शुक्ला पुत्र रामअभिलाख शुक्ला ग्राम चौरी सुबेदार पुरवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अज्ञात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.08.2023 को प्रकाश में आये उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01. अकबाल पुत्र हामिद नि0 ग्राम सुभागपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-512/22, धारा 304,308 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 विनय पाण्डेय मय टीम।

No comments: