गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों व चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बंधवा से एक साइकिल चोर अभियुक्त प्रदीप मिश्र को ग्रामवासियों की मदद से साइकिल चोरी करते पकड़ लिया गया था उसकी निशानदेही/कब्जे से पुलिस द्वारा चोरी की 11 अदद साइकिल चोरी की बरामद की गई। जिसके सम्बन्ध में थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्
01. प्रदीप मिश्रा पुत्र गणेश मिश्रा निवासी ग्राम बभनी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0 386/2023 धारा 379, 413, 411 भा0द0वि0 थाना को0देहात जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 11 अदद साइकिल चोरी की बरामद
गिरफ्तारकर्ता टीम
01. उ0नि0 शरद कुमार मय टीम ।

No comments:
Post a Comment