करनैलगंज/ गोण्डा - नगर क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्रो पर निकाय मतदान के लिए सभी वर्गों का मतदान के प्रति जोश व उत्साह देखने को मिला, बीते कल के बिगड़ते मौसम को देखते हुए तमाम तरह की चर्चाएं सुर्खियों में रहीं और आज के मतदान पर्व में ऐसा प्रतीत होता की मानो मौसम ने मतदान पर्व व सभी वर्गों में जोश व उत्साह को देखते हुए अपना मिजाज बदल लिया हो। लोकतंत्र की मजबूती के लिए गुरुवार को मतदाताओं में कमर अहमद, संतोष श्रीवास्तव, रोहित, साहिबे आलम अंसारी, शाह फैसल अंसारी, रिज़वान जहीर, रईस अहमद, अब्दुल्ला आबिद व आदर्श श्रीवास्तव तथा तमाम लोगों ने मतदान कर अपने उत्साह व जोश का उदाहरण प्रस्तुत किया |
May 4, 2023
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment