Breaking




May 11, 2023

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण

बहराइच.. थाना जरवल रोड अंतर्गत ग्राम चुरईपुरवा मुस्तफाबाद जाइको वाहन नं0 UP 32 CU 9876 बहराइच से लखनऊ तथा वाहन संख्या UP 41AR 5664 मोटर साइकिल जो लखनऊ से बहराइच की तरह जा रही थी की ग्राम चुरईपुरवा मुस्तफाबाद के पास आज दिनांक 11.05.2023 समय करीब 13:45 बजे दोनो वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमे कुल मृतक 04 तथा 05 लोग घायल हो गए लोगों का विवरण निम्नवत है।मृतकों का नाम पता ,रोहित कुमार पुत्र शिवशंकर वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी कोठी सिद्धौर जनपद बाराबंकी। छमारानी पुत्री राजकुमार उम्र 30 वर्ष निवासी कोठी सिद्धौर जनपद बाराबंकी। आदित्य पुत्र पवन उम्र 05 वर्ष निवासी गोडहिया नं0 01 थाना कैसरगंज जनपद बहराइच। पवन पुत्र ननकऊ उम्र 30 वर्ष निवासी गोडहिया नं0 01 थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।घायलों का नाम जो सी०एच०सी० मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया रोहित पुत्र घनश्याम निवासी जगनपुरवा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच। ,प्रदीप कुमार पुत्र राम सहाय उम्र करीब 25 वर्ष निवासी निवासी गोडहिया नं0 03 जगन्नाथ महातोपुरवा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच।,कोयली पुत्र राम मिलन निवासी हरचंदा महसी थाना हरदी जनपद बहराइच।घायल जो जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर हुए है ,ज्ञानी पुत्र चंदर निवासी गोडहिया नं0 01 थाना कैसरगंज जनपद बहराइच। ननकेश गोड़िया पुत्र नन्हू निवासी बेहटा चूरामणि थाना बौंडी जनपद बहराइच।

No comments: