Breaking






May 9, 2023

जिला आपदा प्रबंधन कार्याशाला का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर     जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, को आपदा नियुनिकरण हेतु आपदा प्रबंधन कार्यशाला का अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बाढ़ से पूर्व सभी तैयारी हेतु बाढ़, सर्पदंश, अग्निकांड, वज्रपात, हीट वेव का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया  कि बाढ़ के दौरान क्या करें क्या न करें वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया गया। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग के द्ववारा सर्पदंश के दौरान क्या करें क्या न करें, इसके सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी दी गई। वहीं अग्निशमन विभाग के द्ववारा अग्निकांड में क्या करे क्या ना करे बताया गया।
       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, जिला आधा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव, सभी तहसीलों के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

No comments: