Breaking












May 13, 2023

भारतीय जनता पार्टी ने झांसी में जीत कर खाता खोला, अयोध्या लखनऊ कानपुर में बढ़ोतरी जारी।

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। इसी के साथ झांसी नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने पहली जीत दर्ज की है। महापौर पद के प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने 80 हजार से अधिक वोटों से जीत का परचम लहराया है। बिहारी लाल आर्य इससे पूर्व विधायक चुने जा चुके थे परन्तु गत विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था लेकिन पार्टी के प्रति निष्ठा देखते हुए उनको महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया था। इसके साथ- साथ प्रदेश की शेष सोलह नगर निगमों के प्राथमिक रुझान आने शुरू हो गए हैं। लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या समेत 13 पर भाजपा आगे हैं। मेरठ से औवेसी की पार्टी फिर पीछे हो गई है। वहां पर भाजपा ने पुनः बढ़त बना ली।

वहीं, आगरा, सहारनपुर से बसपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आगरा में बसपा की 21 हजार की आश्चर्यजनक बढ़ोतरी को बड़ा उलटफेर का संकेत माना जा रहा है। क्योंकि, यहां से 1 केंद्रीय और 3 राज्यमंत्री आते हैं। कानपुर में भी शुरुआत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। परंतु कुछ देर बाद भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने फिर से बढ़त बना ली है

No comments: