Apr 6, 2023

कर्नलगंज: सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर


 
करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करनैलगंज - हुजूरपुर मार्ग पर छतई पुरवा के पास एक बाइक व सायकिल सवार आपस में टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए, एंबुलेंस द्वारा जिन्हें नाजुक हालत में सी एच सी भेजवाया गया। जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को गोंडा रेफर कर दिया।  वहीं दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके भारी भीड़ लग गई।

No comments: