राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल के नेतृत्व में जिले के सभी विभागों, तहसीलों, ब्लाकों के कर्मचारी पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर हुए रैली, प्रदर्शन में शामिल हुए। आन्दोलित कर्मचारियों का काफिला कम्पनी बाग, फौव्वारा तिराहा, न्याय मार्ग, शास्त्री चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां सभा कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि देश के अनेक राज्यों में जब पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है तो उत्तर प्रदेश सरकार को भी जायज मांग मान लेना चाहिए। चेतावनी दिया कि यदि मांग शीघ्र न मानी गई तो कर्मचारी 21 मई को परिवार सहित विशाल मशाल जुलूस निकालने के बाद 21 जून को लखनऊ में आयोजित होने वाले महारैली में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दिल्ली में महारैली होगी।
प्रदर्शन में यह लोग रहे शामिल
रैली एवं सभा में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरूणेश पाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डल सचिव ई. राजेश श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी संघ मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिला मंत्री अमरनाथ गौतम, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह, चकबंदी लेखपाल संघ अध्यक्ष योगेश कुमार, राजस्व संग्रह अमीन संघअध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, व्यापार कर मीनिस्ट्रीयल अध्यक्ष सरोज मिश्र, आरटीओ कर्मचारी संघ अध्यक्ष सभाजीत पाल, विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री ओम प्रकाश, सिंचाई विभाग मिनीस्ट्रीयल अध्यक्ष अशोक सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, लोक निर्माण विभाग मिनीस्ट्रीयल अध्यक्ष वृजेश श्रीवास्तव, कृषि विभाग मिनीस्ट्रीयल मंत्री अमन प्रताप सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष राम सुमेर, स्टेनाग्राफर महासंघ के सचिव डीएन वर्मा, अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रमोद शुक्ल, सन्तोष राव, अशर्फीलाल, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
रुधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment