Mar 13, 2023

दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

 


गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम लिदेहना ग्रन्ट से दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता मीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्ता

01. मीरा देवी पत्नी गोविन्द नि0 लिदेहना ग्रन्ट थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-497/22, धारा 498ए,304बी,201 भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता

उ0नि0 शिवकुमार यादव मय टीम

No comments: