Mar 13, 2023

लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी दुर्गेश गिरफ्तार





 गोंडा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

 उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- दुर्गेश पुत्र रामजनम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त

01. दुर्गेश पुत्र रामजनम नि0 परसिया नई बस्ती थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-133/2023 धारा 363,366 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोंडा।

    

गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 दुर्गेश कुमार मय टीम।

No comments: